कलियर। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रिटा. कर्नल अजय कोठियाल ने तिरंगा (रोजगार) यात्रा के दौरान कलियर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस, भाजपा को तोड़ रही हैं और भाजपा कांग्रेस को। आप पार्टी इस पर विश्वास नहीं रखती। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस से सवाल किया, तो भाजपा वाले जवाब देते हैं और भाजपा से किया तो कांग्रेस। दोनों पार्टी एक ही हैं। जो माॅडल दिल्ली में लागू किया गया हैं, वहीं उत्तराखण्ड में होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को हम उत्तराखण्ड में लागू करेंगे। साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार की मुफ्त शिक्षा, मुफ्त ईलाज, मुफ्त बिजली, सबको रोजगार आदि योजनाओं को लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद दिल्ली माॅडल की तरह राज्य के नव-निर्माण के संकल्प को पूरा करना हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह जनता की कसौटी पर पूरी तरह विफल साबित हुई। आज युवा बेरोजगार घर बैठे हैं, व्यापारियों की अनदेखी हो रही हैं। किसान-मजदूर सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बादी की कगार पर हैं। महंगाई बढ़ रही हैं, भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया। यहां आप पार्टी ही केवल जनता की सेवा का संकल्प लेकर मैदान में उतरी हैं और जनता के सपनों को पूरा किया जायेगा। इस मौके पर कलियर विधानसभा प्रभारी इंजी. शादाब आलम, नरेश शर्मा, रियासत अली, मुकर्रम अली समेत बड़ी संख्या में आप पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share