रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 बीईजी एण्ड सेंटर रुडकी में दीपावली पर्व के उपलक्ष में विद्यालय में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन प्राचार्य चन्द्रशेखर बिष्ट तथा उप-प्रचार्या अंजू सिंह ने द्वीप प्रज्जलित कर किया। इस दौरान सभी शिक्षकों को हरित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने आपस में एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रशेखर बिष्ट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का बहुत महत्व हैं। ये त्यौहार हमें आपस में जोड़ने का काम करते हंै। दीपावली दीपों का त्यौहार हैं, इसलिए हमें अपने अंतः करण में ज्ञान का दीपक जलकार उजियारा करना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पटाखे दीपावली पर न जलायें,

क्योंकि इससे पर्यावरण दूषित होता हैं। विद्यालय पुस्तकालय ब्लाॅग के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को हरित दीपावली मनाने तथा पटाखे न जलाने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के लिए भी दीपावली पर अंतर सदनीय रंगोली बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शिवानी सदन एवं अशोक सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय तथा रमन सदन तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा-12वीं के कलां के विद्यार्थियों ने रेत, मिट्टी, आटा, चूने तथा फूलों से खूबसूरत इको प्रफैंडली रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राथमिक कक्षाओ में दिया बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अक्षित (5स), प्रथम स्थान पर, मोहम्मद अजीम (5ब) द्वितीय स्थान पर तथा परिधि सुयाल (2ब) तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उप-प्राचार्य अंजू सिंह ने कहा कि हमें आपस में मिल-जुलकर दिये जलाकर तथा घर व आस-पास को साफ कर, सजाकर ये त्यौहार मनाना चाहिए। पर्यावरण को दूषित करने वाले कोई भी काम नहीं करने चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share