रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के नेतृत्व में ईदगाह स्थित एक होटल में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुँचे, इस दौरान सचिन गुप्ता व उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उक्त नेताओ का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगामी 28 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून पहुंच रहे है, जिनके स्वागत में रुड़की शहर व हरिद्वार की जनता अग्रणी भूमिका निभाये, उन्होंने कहा कि आज देश-प्रदेश की सरकार में गरीब, मजदूर, युवा व महिलाओं का शोषण हो रहा है, युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, तो महिला अपराध लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” से जो मोहब्बत की दुकान खोली गई, उसकी प्रशंसा अमेरिका जैसे देशों में भी हो रही है। उन्होंने कहा कि रूड़कीवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐसा स्वागत करें, जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दें। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि अपार उत्साह लोगों में देखा जा रहा है, वह आज कांग्रेस को मजबूत करने में लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में बिजली कटौती चरम पर है, यूरिया खाद को भी भाजपा के लुटेरे खा गए, जब देश के किसान आंदोलन कर रहे थे, तो 700 किसानों ने अपनी शहादत दी, लेकिन मोदी सरकार के मंत्री के बेटे ने गाड़ी से 4 किसानो को मौत के घाट उतार दिया गया, जो आज भी खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा के दौरान महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया, जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की लड़ाई शंकराचार्य व संतो ने लड़ी, लेकिन भाजपा ने इसका श्रेय चुनावी रुप में लिया। उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कहते थे कि डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर है, लेकिन मोदी अब रुपये की कमजोरी पर बात क्यों नही करते। उन्होंने कहा कि चाणक्य ने कहा था कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा, वह देश गरीब होगा। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को हिन्दू बजरंग बली तो मुस्लिम अली कहते है, इसमें कोई द्वष नही है। कोई जपे राम, तो कोई कहे रहीम। लेकिन आज कुछ लोग दोंनो में भेदभाव पैदा कर रहे है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी की योजनाओं पर आज मोदी सरकार वाहवाही लूट रही है। केदारनाथ में 223 किलो सोना चोरी हो गया, इस पर कोई चर्चा क्यों नही होती। अग्निवीर योजना क्या है, सिर्फ 4-5 लोग देश को चला रहे है। अडानी के पोर्ट में 3 हजार करोड़ का ड्रग्स पकड़ा जाता है, लेकिन कोई चर्चा नही होती। 4 किसानों को नेता के बेटे ने कुचल दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नही होती। कहा कि मणिपुर में 5 माह पहले आग लगनी शुरू हुई, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं को निर्वास्र कर घुमाया गया, जो निंदनीय है। लेकिन मोदी सरकार चुप रही। जबकि राहुल गांधी राष्ट्र प्रेम और जनता की आवाज उठाने का काम कर रहे है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है, लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। इसलिए लोग सोच समझकर वोट करें। आज भाजपा ने समाज व देश को बांट दिया है। देश मे डर का माहौल बनाया जा रहा है। बेरोजगारी, वाहवाही, भ्रष्टाचार मुद्दा ही नही रहा, भाजपा सिर्फ अपना राजनीतिक फायदा कर रही है। कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य है। हम उनकी नियमित पूजा करते है। शंकराचार्य ने साफ तौर पर कहा कि यह उद्घाटन विधि के खिलाफ है। कहा कि देश, संविधान व समाज को बचाना है, तो एकजुट होना होगा। बिखरी हुई कांग्रेस, बंटी हुई कांग्रेस दिखाई देती है। कार्यकर्ताओ को एकजुटता के साथ आगे आना होगा, यह लड़ाई आसान नही है। यह लड़ाई कठिन है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शहरी व ग्रामीण कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जबकि कई महिलाओ व लोगों ने पार्टी ज्वाइन की। वहीं कार्यक्रम आयोजक सचिन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के आगमन की तैयारियों को लेकर सभी कांग्रेसी व विधायक एकजुट होकर लगे हुए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम भव्य होगा और लोकसभा चुनाव का एकतरफा माहौल बनेगा। इसे बाद सचिन गुप्ता की पुत्री रिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वहीं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट व विधायक वीरेंद्र जाती, फुरकान अहमद, इंजी रवि बहादुर, ममता राकेश आदि ने भी कार्यक्रम में रैली को लेकर तैयारी करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में विधायक फुरकान अहमद, ममता राकेश, विरेन्द्र कुमार जाती, रवि बहादुर, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राव शेर मोहम्मद, पूर्व चेयरमैन गोरव चौधरी, डाक्टर शमशाद, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, इश्वरलाल शास्त्री, मीर हसन, शमशाद, नासीर परवेज़, राव आफाक, आदिल फरीदी, सुधीर शांडिल्य, सीपी सिंह, भानु प्रताप सिंह, साहिल, रहीस, जावेद, शकील अहमद, मुल्कीराज सैनी, मुजसीर, सानीज, आशिश शर्मा, आशीष चौधरी, लवी त्यागी, जसविंदर, आदेश सैनी, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी, तजीम, भूपेंद्र धीमान, सलमान, लक्ष्मी सोनकर, कामेश, अरशद गाड़ा, विपिन, गोरव प्रधान, हमेंद्र चौधरी, तारीक, राव आफल, अकरम प्रधान, आकाश सक्सेना, पंकज सोनकर, ठाकुर वीरेन्द्र सिंह, उदय पुंडीर, एडवोकेट नावेद अली, जुल्फीकार अली, नदीम, मकसूद हसन, धीरज, नीरज सैनी, फरमान, कादीर अली,चारु, जगपाल, गोपाल नारसन, चौ. सेठपाल पंवार, शमशाद, शमीम अहमद, सुलेमान कुरैशी, जुल्फीकार, अंकीत, जुलफान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदेव शेखों ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share