रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) महानगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पंकज सिंघल के कार्यालय पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने के साथ हिमाचल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का भी जश्न मनाया गया।
शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम स्थित महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज सिंघल के कार्यालय पर जन्मदिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि सोनिया गांधी का जन्मदिवस पर हर कांग्रेसियों खुशी की लहर है। सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई, तो वहीं उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के उपलक्ष में भी जश्न मनाया। कांग्रेस नेता राजेंद्र चैधरी एडवोकेट ने कहा कि हिमाचल की जनता ने मोदी सरकार को नकारते हुए कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर साबित कर दिया है कि अब जनता भाजपा की कथनी और करनी को जान गई है। भाजपा राज में महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ने के साथ ही बेरोजगार घूम रहे युवाओं को भटकने पर मजबूर कर रखा है। हिमाचल की जीत से कांग्रेसियों में एक नया उत्साह देखने को मिला है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक, राजेंद्र बाडी, हेमेंद्र चैधरी प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड, संजय गुड्डू, सुशील कश्यप, सरदार कुलवंत सिंह, राशिद कुरैशी, श्रवण गोस्वामी, सुधीर चैधरी, अजय चैधरी, असलम, विजयपाल, दीपक चैहान सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि महामंत्री महानगर रुड़की पंकज सिंघल ने भाजपा सरकार में रिश्वतखोर को जेल में भिजवाने का काम किया है। भाजपा सरकार जहां अपने आप को साफ सुथरा बता रही है, तो वही उनके राज में रिश्वतखोरी बड़े चरम पर है। इसका जीता जागता सबूत उन्होंने मंडी समिति रुडकी के एक अधिकारी को लकड़ी की टाल का रिन्यूअल के नाम पर रिश्वतखोर को विजिलेंस से पकड़वा कर दिया है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन, हिमाचल प्रदेश की जीत पर बांटी मिठाई
