रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) बृहस्पतिवार को बेरोजगारों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज चन्द्रशेखर चैक पर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए उनका इस्तीफा मांगा। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बेरोजगारों को न्याय देने की भी मांग की।
रुड़की में चन्द्रशेखर चैक पर प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि एक ओर भाजपा राज में लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटाले हो रहे हैं, वहीं अपनी आवाज उठाने जा रहे युवाओं पर ही लाठियां बरसाई जा रही हैं। यह कैसा शासन है, जो देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हैं। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि बेरोजगार युवाओं का कसूर केवल इतना था कि वह अपने भविष्य के लिए न्याय मांगने जा रहे थे, लेकिन सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उनके उपर ही लाठियां बरसा दी और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी ने कहा कि प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं, लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के कारण कई युवाओं का भविष्य चैपट हो गया हैं। वहीं युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना जख्म पर नमक लगाने जैसी हैं। उन्होंने कहा कि मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। महिला जिलाध्यक्ष रश्मि चैधरी ने कहा कि जहां एक और भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने की बात कह रही हैं, वही बेरोजगार युवा महिलाओं पर लाठी चार्ज करके अपना असली रुप दिखाने का काम कर रही हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. दिनेश कौशिक ने कहा कि बेरोजगार को रोजगार देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार आज उनके साथ क्या कर रही है। यह लोग भली भांति जान रहे है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव यशपाल राणा, कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी, सलीम खान, आशीष सैनी, संजय तोमर, मकसूद हसन, राजकुमार सैनी, अताउर्रहमान, सुशील कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share