रुड़की। ( बबलू सैनी )
आज पठानपुरा के निकट कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने पार्टी व समाज के गणमान्य लोगों के साथ फीता काटकर कांग्रेस के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां से पार्टी की गतिविधियां संचालित की जाएंगी और शहर की जनता की समस्याओं का भी निराकरण यही बैठकर किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता यहां बैठकर पार्टी और समाज हित में किए जाने वाले कार्यों की रणनीति भी बना सकेंगे।


ज्ञात रहे कि रुड़की में कांग्रेस के पास कोई स्थायी कार्यालय उपलब्ध नहीं था। अक्सर कांग्रेसियों को किसी के कार्यालय या सार्वजनिक स्थान पर ही पार्टियां व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते थे। आज पार्टी स्तर की इस समस्या को देखते हुए किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने पठानपुरा के निकट पार्टी का कार्यालय खोला। इस दौरान पार्टी नेताओं व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन गुप्ता ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए एक कार्यालय की आवश्यकता थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी यहां बैठकर शहरवासियों की समस्याओं का निराकरण कर सकेंगे और पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियां भी हो सकेगी। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और लोग अपने कार्यों के लिए सीधे सरकार के साथ जुड़ सकेंगे। इसके लिए यह कार्यालय मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, राकेश गौड़, सुरेश चंद शर्मा, प्रमोद जोहर, आशीष सैनी आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह रोड, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, कांग्रेस महासचिव एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, ऋषि पाल बालियान, ईश्वर लाल शास्त्री, ठाकुर उदय सिंह पुंडीर, करमजीत सिंह खोखर, पंकज सोनकर, वरिष्ठ युवा नेता लवी त्यागी, पार्षद आशीष अग्रवाल, दिनेश पहलवान, राजेंद्र रावत, बेबी खन्ना, जिलाध्यक्ष सेठ पाल परमार, राहुल सैनी, विकास सैनी, डीपी गुप्ता, दिलशाद खान, अनूप यादव, सुशील कुमार बेनी, प्रशांत, मकसूद हसन, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, हेमेंद्र चौधरी, नासिर परवेज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share