रुड़की।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा रुड़की विधानसभा के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर श्रीमती नमिता मेहरा हिमाचल प्रदेश से आज रुड़की विधानसभा पहुंची। जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता के जादूगर रोड स्थित आवास पर उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प मालाएं भेंट की गई। इस दौरान कोऑर्डिनेटर श्रीमती नमिता मेहरा ने कहा कि जब तक उत्तराखंड विधानसभा 2022 के चुनाव नहीं आते, तब तक रुड़की विधानसभा के संगठन संबंधित कार्यशैली को कोऑर्डिनेट करने का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वह रुड़की विधानसभा की महानगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल आदि में ‘समन्वय’ की मुख्य भूमिका निभाएंगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदेव सिंह सेखों ने कोऑर्डिनेटर को अवगत कराया कि रुड़की विधानसभा में लगभग 136 बूथ है, जिन पर कांग्रेस संगठन पूरी तरह से मुस्तेद है। “एक बूथ, एक यूथ” की नीति पर चलते हुए कांग्रेस संगठन विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूरी तरह से तैयार है। बैठक में कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कोऑर्डिनेटर से मुख्य संगठन एवं फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता सम्मेलन कराने की बात पर जोर दिया ताकि सभी कांग्रेसजनों को आपसी मुलाकात करने का अवसर मिल सके और विधानसभा चुनाव और ज़्यादा मजबूती से लड़ाया जाएगा। बैठक में कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने कोऑर्डिनेटर को बताया कि विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जानकारी वह स्वयं या संगठन के माध्यम से लेकर रुड़की विधानसभा में अच्छे प्रत्याशी के लिए संगठन को तैयार करने में मदद करें। बैठक में अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव नौशाद अली, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, अल्पसंख्यक प्रदेश सदस्य रईस अहमद, सेवादल महिला अध्यक्ष मंजू कश्यप, दीपक वैश ऐड, सौरभ चौरसिया,अमित अग्रवाल, विवेक सिंघल, अमन गोयल ने भी अपने विचार रखें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share