भगवानपुर। ( बबलू सैनी )
पत्रकार वसीम मिर्जा का देर रात्रि उपचार के दौरान देहांत हो गया है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। विगत 2 दिन पूर्व सड़क हादसे में वसीम मिर्जा गंभीर रूप से हुए थे। घायल वसीम मिर्जा को गम्भीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से उनको जौली ग्रांट देहरादून रेफर कर दिया गया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली लोकनायक अस्पताल में वसीम मिर्जा ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक का माहौल है। वहीं भगवानपुर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया, साथ ही शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share