सिविल लाइन पुलिस ने एडीटीएफ टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में हो रही भांग की खेती को किया नष्ट

रुड़की। ( बबलू सैनी )
पुलिस उच्चाधिकारीगणों द्वारा कोतवाली क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में ए0डी0टी0एफ0 में नियुक्त टीम ने बुधवार को क्षेत्र में भांग की खेती को नष्ट किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान, प्रभारी चौकी सोत-बी अशोक रावत मय ए.डी.टी.एफ. टीम में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के साथ कोतवाली रूडकी /चौकी सोत बी/ सती मोहल्ला क्षेत्र के संभावित स्थानों में संघन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे एवं एकांत स्थलों पर हो रही भांग की खेती को नष्ट किया। अक्सर उक्त स्थलों पर नौजवान युवक एवं अपराधी व्यक्तियों के एकत्र होने की व नशे के सेवन की सूचना मिलती थी।उक्त भांग की खेती नशे के विरुद्ध थाना क्षेत्र में अभियान जारी है। टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान, एसआई अशोक रावत, कानि0 विपिन बर्त्वाल व कानि0 रामवीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share