भारतीय योग संस्थान में पांच दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ, मुख्य विकास अधिकारी रहे मुख्य अतिथि

हरिद्वार। ( आयुष गुप्ता )
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने बताया कि भारतीय योग संस्थान सामुदायिक केंद्र रोशनाबाद हरिद्वार में आज प्रातः 5.30 बजे 05 दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ व माँ सरस्वती वंदना से किया गया। शिविर में मोटापे से जुड़ी जीवनशैली संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय योग संस्थान, रौशनबाद द्वारा 5 दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि मोटापा आज की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी। इस शिविर में रोशनाबाद, शिवालिक नगर और जिला कारागार केंद्रों लगभग 70 से अधिक साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री शिल्पी, कनिष्ठ अभियंता, उरेड़ा द्वारा किया गया। शिविर में ताड़ासन, सूक्ष्म क्रियाएं, नौकासन, लुडकन, सरपासन सहित विभिन्न आसनों का सामूहिक अभ्यास व योग शिक्षक के रूप में जय ध्यानी, अर्चना, सुशीला, प्रीति, पूजा, मीरा थपलियाल, सुनीता व मीरा रावत व अन्य साधकों की सक्रिय सहभागिता रही। 7.30 बजे योगाभ्यास का समापन ध्यान व वैदिक प्रार्थना पाठ, शांति पाठ के किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस 5 दिवसीय शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को दवाओं के बिना योग, प्राणायाम और सही दिनचर्या द्वारा वजन नियंत्रण तथा बेहतर स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करना है। साधकों ने अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने के साथ ही नियमित रूप से योग करने हेतु उत्प्रेरित किया गया। योग समापन के उपरांत मीरा रावत आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को सामुदायिक केंद्र जहाँ विगत 7 जनवरी 2025 से लगातार निशुल्क योग केंद्र संचालित किया जा रहा है, भ्रमण कर समस्याओं से अवगत कराया गया तथा केंद्र के विकास सौंदर्यकरण हेतु विभिन्न सुझाव दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त समस्या के निवारण, वृक्षारोपण व अन्य कार्यो हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share