सीबीआई ने एम्स अस्पताल में की छापेमारी, अधिकारियों से की गई पूछताछ

रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
ऋषिकेश एम्स में आज सीबीआई ने छापेमारी की कार्रवाई की, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। एम्स में पूर्व में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल स्टोर, आवंटन कंकाल और दवाइयों की खरीद व नियुक्तियों के मामले में जांच चल रही है। एम्स ऋषिकेश में सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में 7 सदस्य टीम एम्स पहुंची। टीम दस्तावेजों के साथ-साथ अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई इससे पहले अप्रैल में जांच के लिए एम्स पहुंची थी। तब पूर्व में पांच अधिकारियों समेत आठ पर मुकदमे दर्ज हुए थे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम जी ओमर, एनाटॉमी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह, तत्कालीन सहायक प्रोफेसर अनुभा अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, लेखा अधिकारी दीपक जोशी और प्रो-मेडिक डीयाईसेस के स्वामी पुनीत शर्मा को नामजद किया गया था। अब देखना यह होगा कि सीबीआई की छापेमारी में क्या कुछ नया सामने आता है। कुल मिलाकर जिस तरीके से आज टीम द्वारा एम्स अस्पताल में फिर से छापेमारी की गई, उसको लेकर अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share