Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / महिला आरक्षण को लेकर भाजपा कार्यकत्रियों ने पोस्ट कार्ड भेजकर जताया सीएम धामी व भाजपा विधायकों का आभार

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा कार्यकत्रियों ने पोस्ट कार्ड भेजकर जताया सीएम धामी व भाजपा विधायकों का आभार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावित्री मंगला के सिविल लाईन स्थित निवास स्थान पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विधानसभा में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बिल पास किए जाने पर भाजपा विधायक, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा रहे। कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावित्री मंगला ने कहा कि विधानसभा सत्र में महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने से प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो सम्मान महिलाओं को दिया है, उसके लिए महिलाएं प्रदेश सरकार की आभारी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण प्राप्त होने से महिलाओं को उनके अधिकारों में उनकी हकदारी मिलेगी। महिलाओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधायक बिल पास कराए जाने को लेकर उन्हें पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लगातार प्रदेश की महिलाओं के सम्मान में उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। महिला आरक्षण बिल पास करके जो सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है। वह कोई और सरकार नहीं दे सकती। भाजपा के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि इससे संगठन में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी और महिलाएं अधिक से अधिक पार्टी से जुड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भी महिलाओं द्वारा किया जाता है। जिसको लेकर लगातार महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार सचेत रहती है। कार्यक्रम मे मनीषा बत्रा, पंकज नंदा, सतीश सैनी, पूजा नंदा, अनिता गोयल, अर्चना गोयल, अलका, श्वेता शर्मा, सोनिया त्यागी, बिना अग्रवाल, सुमन महेश्वरी, रीता अग्रवाल, निम्मी गोयल, राखी सिंघल, बृजबाला गोयल, गीता मलिक, कमला कैंथोला, दीपा अग्रवाल, मंजू रावत, क्षमा, कुसुम अग्रवाल, बबीता शर्मा आदि भाजपा कार्यकत्री महिला उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share