Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा पश्चिमी मंडल रुड़की शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित ने सीएम का हेलीपेड पर किया स्वागत

भाजपा पश्चिमी मंडल रुड़की शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित ने सीएम का हेलीपेड पर किया स्वागत

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) भाजपा पश्चिमी मंडल रुड़की के पूर्वावली शक्ति केन्द्र के बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का रुड़की पहुंचने पर बीईजी सेंटर के हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक सम्मान समारोह आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने और साथ ही उनके चंपावत विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने पर रखा था। साथ ही रुड़की से डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा भेजा गया। उनका भी सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं ने किया। जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक ऐसी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया, जो अति पिछड़े इलाके से आती है, जो आदिवासी इलाका कहलाता है। उनको राज्यपाल के तौर पर जो पेंशन मिलती है, वह उसको स्कूल बनवाने और शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। जिस तरह से उनको राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाया गया है, उनके बनने से भारत के संविधान में आस्था और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share