रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज भाजपा पार्टी की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती बीटी गंज रुड़की में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं, यह सब हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की शहादत का परिणाम है।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने हमारे देश को जय हिंद का नारा दिया था और आजाद हिंद फौज में महिलाओं को भी शामिल किया था। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर और संजय त्यागी ने सभी को सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने युवाओं को सुभाष चंद्र बोस द्वारा बताएं गये सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का आहवान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल, जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू, पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, चतरसेन, सोनू धीमान, जिला मंत्री प्रमोद चैधरी, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, पूजा नंदा, सुंदर लाल प्रजापति, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद अनूप राणा, हरि मोहन गुप्ता, डाॅ. राकेश त्यागी, बृजमोहन सैनी, आदर्श गुप्ता आदि उपस्थित रहे।