भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा प्रतिभा चैहान द्वारा नव-नियुक्त महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ देकर एवं हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्य में जुट जाने के लिए आहवान किया। वहीं समस्त मंडल अध्यक्षों की ओर से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चैहान ने भरोसा दिया कि वह पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चैहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, सरस्वती रावत, तृप्ति कंसल, नीलम शर्मा, पूजा उपाध्याय, दमयंती नेगी, मीरा कपिल, रेखा रानी, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, मंडल महामंत्री भरत कपूर, भगत सिंह, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चैधरी वीरेंद्र एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी गण मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share