भाजपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने दी शहीद चंद्रशेखर आजाद को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

रुड़की। ( बबलू सैनी )  राष्ट्र सम्मान संघ-मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में देश की स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिवीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 91वी पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में अतिथि राष्ट्र सम्मान संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णदत्त धीमान रहे। श्रद्धांजलि देते समय अतिथियों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित्र पर व्याख्यान दिया। भाजपा नेता जैन ने कहा कि शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद के क्रांतिकारी जज्बे की सूझबूझ के मार्ग पथप्रदर्शक बन उनके पदचिन्हों पर चल भारत माता की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, सूर्यकांत सैनी, पूर्व बार उपाध्यक्ष सुनींल कुमार गोयल, अशोक कुमार, रविंद्रपाल वर्मा अधिवक्ता, राष्ट्र सम्मान संघ पदाधिकारी अनिल कंडवाल, नरेश कुमार, सुधीर चौधरी, जसवंत सिंह थापा, सचिन गोंड़वाल, सतीश लखेड़ा, अनुज आत्रेय, शहजाद अल्वी, राजेश वर्मा, सुमित बिरला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share