रुड़की। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम को गति देते हुए आज कलियर विधानसभा के क्षेत्र सुनहरा, श्यामनगर व सरस्वती विहार में आयुष किट व मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी बेहद गम्भीर हैं। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार इस महामारी के खात्मे के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। ताकि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में न आये। इसलिए भाजपा द्वारा आयुष किट व मास्क वितरण जगह-जगह किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस किट के सेवन करने से शरीर की एम्यूनिटी पॉवर बढ़ती हैं तथा बीमारी से बचाव होता हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी घर से निकलें, मास्क लगाये तथा सामाजिक दूरी का पालन करें और सेनिटाईजर से हाथ धेंये। हम बचेंगे, परिवार बचेगा, तो देश भी बचेगा। इस मौके पर जिला मंत्री डॉ. बृजपाल धीमान, मण्डल महामंत्री मोहित अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष कदम सिंह, मंडल मंत्री संदीप पुरी, सोशल मीडिया प्रभारी कविता कश्यप, पंकज कश्यप मंगू, जिला आईटी प्रभारी सुशील रावत, मण्डल मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति, आशीष सै