रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) 
जिला पंचायत चुनाव को लेकर जो अनियमितताएं और हठधर्मिता प्रशासन ने सरकार के इशारे पर की। आज प्रशासनिक भवन के निकट प्रेस क्लब रुड़की के भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भीम आर्मी व आसपा पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद “रावण” ने प्रशासन की इस घटना को “वोटों की डकैती” का नाम दिया। उन्होंने कहा कि चोरी और लूट आज तक सिर्फ सुना था, लेकिन यहां जिस तरीके से गुंडागर्दी की गई यह सीधे-सीधे वोटों की डकैती हुई है। जिसकी उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि हरिद्वार के जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दबाव में आकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। उन्होंने टिकोला कला जिपं सीट पर परिणाम को लेकर किये गए उलटफेर ओर भाजपा सरकार पर सवाल उठाया और कहा कि यहां रिकाउंटिंग नहीं बल्कि सीधे सीधे उनके विजयी प्रत्याशी के परिणाम को हारे हुए प्रत्याशी के नाम के सामने कंप्यूटराइज्ड किया गया, जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि जनता लोकतंत्र में विश्वास करती है और लोकतंत्र के इस मेले में भाजपा ने अपनी सरकार का पूर्ण दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि सरकार दलित समाज से इसलिए दुखी है, की वह अपनी आवाज को खुद उठा सकता है। उन्होंने कहा कि वह पंचायत चुनाव में हुई धांधली को लेकर आगामी 21 अक्टूबर को डीएम का घेराव किया जाएगा और एक लाख से अधिक की गिरफ्तारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकोला कलां सीट के परिणाम को लेकर प्रशासन ने खूब धांधली की। यहां रिकाउंटिंग नही हुई, बल्कि उनका प्रत्याशी विजयी हुआ था। जिसे भाजपा ने जबरन हराया। यहां वह अपने हक के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन भाजपा नेताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लेकिन पुलिस ने बिना चिन्हीकरण के ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओ को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का काम किया। यहीं नही पुलिस कर्मी नशे की हालत में कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनके परिजनों को परेशान और लड़कियों से छेड़खानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपा के चार प्रत्याशी सिरचंदी, सलेमपुर प्रथम, मुंडलाना व टिकोला कलां विजयी हुए, लेकिन भाजपा नही चाहती दलित समाज अपनी आवाज उठा सके। आज पुलिस के डर से लोग पलायन को मजबूर है। लेकिन अब दलित समाज सरकार से डरने वाला नहीं हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अनिल ओजस्वी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share