रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) आज भारतीय राष्ट्रवादी सर्व समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से आरएनआई इंटर काॅलेज भगवानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डाॅ. अशोक शर्मा ‘आर्य’ के काॅलेज प्रधानाचार्य एवं नवीन शरण ‘निश्चल’ को माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई का अध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंच संचालन के रुप में राजीव सैनी ने संगठन के पदाधिकारियों का आगंतुकों के रुप में स्वागत करते हुए बताया कि संगठन विभिन्न क्षेत्रों में सर्व समाज के व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य कई वर्षों से करता रहा है। सम्मान समारोह प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ‘आर्य’ को विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक दृष्टि के रुप में कार्य करने हेतु एवं प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर आयोजित किया गया। संगठन की ओर से संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी द्वारा ‘आर्य’ जी के सम्मान एवं संगठन की कार्यशैली को विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि संगठन के माध्यम से ऐसे कई कार्य समाज के हित में कर रहे, उन सभी महानुभाव को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। रजनीश सैनी ने बताया कि संगठन हर विभिन्न क्षेत्रों में समाज का प्रतिनिधित्व एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य भी कर रहा हैं। जिलाध्यक्ष के रुप में राजीव सैनी ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ आर्य जी का फूल-मालाआंे एवं संगठन का स्मृति चिन्ह देका सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने कामना की। इस मौके पर अध्यक्ष विशाल सैनी, आर्यन सैनी, अशोक सैनी, आलोक कंडवाल, ऋषिपाल, राजेश आर्य, मांगेराम, आरती आदि मौजूद रहे। काॅलेज प्रधानाचार्य के रुप में डाॅ. अशोक शर्मा ‘आर्य’ द्वारा संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share