रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है ओर महिलाओं के फोन में गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर रही है। यह ऐप महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। राज्य के सभी 13 जिलों में हरिद्वार की महिलाएं अपनी सुरक्षा के मामले में सबसे आगे हैं। अभी तक इस ऐप पर सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हरिद्वार की महिलाओं के द्वारा ही किया गया है। हरिद्वार पुलिस द्वारा कामकाजी महिलाओं और स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है। 23 हजार से ज्यादा महिलाओं ने गौरा शक्ति ऐप में रजिस्ट्रेशन कराया है। पुलिस अधिकारी महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप और इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं। रुड़की में गंगनहर कोतवाली एवं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाके में जाकर पुलिस महिलाओं को लगातार जागरूक कर रही है। इसी क्रम में महिलाओं को जागरूक करने के लिए अब भारत रक्षा मंच की प्रांत उपाध्यक्ष पूजा नंदा एवं मंच की नगर अध्यक्ष गीता मलिक द्वारा सुभाष नगर में एक सभा का आयोजन किया गया। जहाँ पर महिलाओं को गोरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई। गीता मलिक ने कहा कि पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य से महिलाएं काफी खुश हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया महिला पुलिस का सम्मान
भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सुभाष नगर में महिलाओं को गोरा शक्ति ऐप अपलोड कराने के लिए व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रख रही है। प्रजापति ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का जो कार्य किया जा रहा है, उसके लिए वह उत्तराखंड सरकार के आभारी हैं। कहा कि उत्तराखंड पुलिस भी इस योजना को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। हरिद्वार जिले रूडकी पुलिस के द्वारा सामाजिक संगठनों को साथ लेकर महिलाओं को गोरा शक्ति एप के बारे में जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है उसके लिए पुलिस सम्मान लायक है। उनके द्वारा गंगनहर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक अंशु चौधरी, प्रीति तोमर सहित गंगनहर कोतवाली के उपनिरीक्षक नरेश गंगवार के द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।


वहीं रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी ने बताया कि यह उत्तराखंड पुलिस की ऐप है, जो महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इसमें उन महिलाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जो नौकरीपेशे वाली हैं। स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का भी इसमें रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले में अभी तक लगभग 23 हजार महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। महिलाएं अगर किसी मुसीबत में हैं तो वो तुरंत इस ऐप में पैनिक बटन पर क्लिक कर पुलिस को सूचना दे सकती हैं। कंट्रोल रूम से उनकी लोकेशन को ट्रेस कर कम से कम समय में पुलिस टीम महिला के पास पहुंच जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, पूर्व मंडल मंत्री विकास पाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, किरण ग्रोवर, नेहा सेतिया, अनुपम ठाकुर, चंचल वर्मा, कुमारी बिंदु, शाहनुमा, अंशु सिंह आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share