रुड़की। ( बबलू सैनी )
पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बहादराबाद पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारण्टियों की गिरफ्तारी के क्रम में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जो न्यायालय के समक्ष पेश ना होकर काफी समय से फरार चल रहे थे। पकड़े गए आरोपी में सोनू पुत्र ध्यान सिंह, जो बहादराबाद थाना क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ थाना बहादराबाद में चोरी, मारपीट, गुण्डा अधिनियम के कई अभियोग पजीकृत है, जो कि काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी से न्यायालय द्वारा जारी चार वारंट की तामील हो पाई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपियों में सोनू पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम व थाना बहादराबाद, सागर कश्यप पुत्र विपिन कश्यप निवासी ग्राम दौलतपुर, अंकित कश्यप पुत्र विपिन कश्यप निवासी उपरोक्त, पुजारी कश्यप पुत्र नरेन्द्र कश्यप निवासी उपरोक्त है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उ0नि0 विजय प्रकाश, का. सुनील चौहान, बलबीर सिंह, सुशील चौहान शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share