रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आगामी 15 अगस्त को भारत वर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचाने के लिए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, रुडकी के स्काउट गाइड के छात्र -छात्रों द्वारा रैली निकाली गयी। यह रैली विद्यालय के आस-पास के गाँव और मोहल्ले तक निकाली गयी। हर घर तिरंगा अभियान एक सरकार द्वारा बनायी योजना है। इस योजना का लक्ष्य भारत के हर घर तक तिरंगा लहराने का है। देश की जनता के लिए सरकार की अपील है कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराएं। प्राचार्य वीके त्यागी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के 75वें साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति एवं त्याग की भावना को बढ़ाना और देश के लिए प्रेम जागरूक करना है। साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। ताकि हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ा रह सके। रैली प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा झंडा हाथों में लेकर भारत का एक अति विशाल नक्शा बनाया गया तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। तत्पश्चात प्राचार्य ने झंडा फहराकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्या अंजू सिंह के साथ स्काउट गाइड के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share