हरिओम सरस्वती पीजी काॅलेज धनौरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘स्पर्श गंगा अभियान’ के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) हरिओम सरस्वती पीजी काॅलेज धनौरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘स्पर्श गंगा अभियान’ के अंतर्गत सर्वधर्म प्रार्थना लक्ष्य गीत कुछ देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत की जागरूकता रैली व स्वच्छता शपथ ली गई। प्राचार्य डाॅ. आदित्य गौतम ने बताया कि जल, धारा, गंगा के समान पावन व जीवनदायिनी है। अतः प्रत्येक नागरिक का दायित्व व कर्तव्य है कि इनका संरक्षण व संवर्द्धन करें। एक दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दीपमाला कौशिक ने बताया कि देश में यह पहला अभियान है, जो विद्यालय काॅलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ-साथ संपूर्ण देशवासियों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मोहित कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को अपने विचारों द्वारा जागरूक किया और बताया कि देवभूमि में बहने वाली गंगा धरोहर है, जिसकी जलधारा को स्वच्छ रखना हमारा परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में डाॅ. निशा चैहान, डाॅ. अंजू शर्मा, डाॅ. स्वाति, डाॅ. रविंद्र सैनी, डाॅ. सरिता चंद्रा, डाॅ. सुरभि, डाॅ. छवि, डाॅ. रितु, डाॅ. ऐश्वर्या, मनीष कुमार, आशीष सैनी, नितिन सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share