रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में दोपहर के समय नगर निगम के सामने चौराहे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया।


विदित हो कि पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री के गुर्गों द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पथराव करने के साथ ही गाडियों में तोड़फोड़, बैनर/पोस्टर आदि फाड़ दिए गए। उक्त घटना को लेकर पूरे भारत के कांग्रेस जनों में रोष व्याप्त है। इसी कड़ी में आज सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम के सामने पुतला दहन कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. श्याम सिंह नाग्यान की अध्यक्षता व युवा नेता तथा सेवादल रुड़की प्रभारी लवी त्यागी के संचालन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश के गरीब, दलित, पिछड़ों, किसानों, अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं के हक की आवाज के लिए न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी को परेशान करने तथा यात्रा में व्यवधान डालने के उद्देश्य से असम के मुख्यमंत्री द्वारा यह घिनौना कार्य कराया गया है, जो की निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” से घबराकर ऐसा काम करा रही है। राजेंद्र चौधरी ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति से आसाम की भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस अवसर पर डॉक्टर श्याम सिंह नाग्यान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की समस्याओं को जानने-समझने एवं उनके निराकरण के लिए निकाली जा रही है। इसे दुर्भावना के तहत भाजपा के मुख्यमंत्री के इशारे पर रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप ने भी असम सरकार की भर्त्सना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशाद चैयरमेन ने कहा कि राहुल गांधी देश के आम आदमी की लड़ाई सड़क पर लड़ रहे हैं और उसे किसी कीमत पर रोका नहीं जा सकता। कांग्रेस इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर ऐसा घटिया काम कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव मुनफेत अली ने भी घटना की निंदा की। पुतला दहन करने के मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, मीडिया प्रभारी अनिल पुंडीर, बेनी प्रसाद सैनी, मुस्तकीम अहमद, नूर आलम, विजयपाल दलित, मदनपाल भडाना, आशीष सैनी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रणबीर नागर, प्रधान मीर हसन, पूर्व पार्षद राशिद अली, पार्षद चारु, जाकिर अली, दीपक वर्मा, विमल कुमार, विजेंद्र कुमार, सुभाष कश्यप , सलीम, नसीम अहमद, सतीश सैनी, विक्रांत, अजय, नसीम, राजपाल, नीरज अग्रवाल, सलेकचंद, जाॅनी, विवेक कुमार, बसंत चौधरी, संजय लौहान, संजय प्रजापति आदि अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share