हरिद्वार। ( आयुष गुप्ता )
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि आगामी 7 मार्च 2023 को होलिका दहन एवं 8 मार्च 2023 को फाग (दुल्हेंदी) का पर्व मनाया जायेगा। जनपद अन्तर्गत इन पर्वो पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति नितान्त आवश्यक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद हरिद्वार के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/विभागाध्यक्ष 7 मार्च को होलिका दहन एवं 8 मार्च 2023 को फाग पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति निरन्तर बनाये रखेंगे तथा यदि अपरिहार्य कारणों से किसी अधिकारी /विभागाध्यक्ष का मुख्यालय छोड़ा जाना अनिवार्य है, तो उनकी पूर्वानुमति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ा जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना किये जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share