रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) देश के महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती वर्ष पर भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्र सम्मान संघ मानवाधिकार संगठन ब्यूरो नवींन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा व समाजसेवी व अधिवक्ता साथियों ने महान वैज्ञानिक डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र सम्मान संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णदत धीमान ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने कलाम के सादे जीवन व उच्च विचारों व सच्ची राष्ट्र भक्ति व देश प्रेम की भावना पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम देश की युवा पीढ़ी व देश के कट्टरपंथियों के लिए ज्वलंत उदाहरण है। राष्ट्र प्रेम मिसाल की हम सब उनके आदर्श व सि(ांत शिरोधार्य रख राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर राष्ट्र दायित्व की पूर्ति करनी चाहिए। उन्होंने सर्वधर्म संभाव उच्च विचार निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ जीवन जिया। उन्होंने प्राणों को भी बच्चों के शिलांग सम्मेलन में राष्ट्र भक्ति में त्याग कर भारतवर्ष  को अलविदा कह दिया था। वह ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने एक कहावत को साक्षात किया कि हवाई जहाज से ही ऊँचाई प्राप्त नही होती, केवल हौसले बुलंद रखने से ऊँचाई प्राप्त की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीएल अग्रवाल ने की। नरेन्द्र जैन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मोर्चा ने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में सचिन गोंड़वाल, नरेश कुमार नागियांन, पंकज जैन, सुजीत कुमार शर्मा, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, सुमित बिरला आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share