रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज संस्था “सेवा परमो धर्म” द्वारा अपना चतुर्थ निशुल्क चिकित्सा शिविर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सौजन्य से शिव मंदिर, शिवपुरम में लगाया किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा सामान्य बीपी, शुगर व ईसीजी टेस्ट किये गए और दवाइयां भी मरीजो को संस्था की ओर से निःशुल्क दी गई। इस चिकित्सा शिविर में संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता, पार्षद चन्द्र प्रकाश वर्मा बाटा, अध्यक्ष रोहित पुरी, सचिव नरेश पुरी, उपाध्यक्ष रिंकू बत्रा व मुख्य कार्यकारिणी सदस्य नीरज अग्रवाल, पृथ्वी राज चौहान, आदित्य राणा, आदित्य ठाकुर, नवीन पुरी सहित शिव मंदिर समिति अध्यक्ष अजय विश्नोई व उनके साथियों का सहयोग रहा। संस्था द्वारा मैक्स हॉस्पिटल से आए डॉक्टर की टीम एवं शिव मंदिर समिति को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share