रुड़की/ संवादाता

नगर निगम सभागार में निगम से जुड़े विभिन्न समूह की महिलाओं को समाजसेवी शरद गुप्ता द्वारा सिलाई मशीन वितरित किए जाने के अवसर पर कहा कि स्वरोजगार किसी भी क्षेत्र में हो स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि आज पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी स्वरोजगार को अपनाकर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षित होने के साथ ही स्वरोजगार को भी अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल बनाया जाए। जन्नत स्वयं सहायता समूह एवं उत्कृष्ट सहायता समूह ग्रुप की इंचार्ज व नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर के प्रयास से निगम के विभिन्न ग्रुपों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर लाभान्वित हो रही है। इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल, मुख्य नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, आशुतोष, शमशाद बेगम, रूबी, हुमैरा, सपना, शहनाज, फरजाना, सायरा, नीलम आदि मौजूद रहीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share