भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा ने बहन से राखी बंधवाकर लिया रक्षा का संकल्प

रूडकी। ( आयुष गुप्ता )
आज रक्षाबंधन के पवित्र और पावन अवसर पर प्रदेश संयोजक भाजपा सौरभ भूषण शर्मा ने अपनी प्रिय बहन से राखी बंधवाकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का त्यौहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, समर्पण, सुरक्षा और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर, उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाली हमारी सभी बहनों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी। विशेष रूप से: पुलिस प्रशासन में तैनात बहनें: जो हमारी सुरक्षा के लिए हर पल सतर्क रहती हैं। सेना और सुरक्षा बलों की वीरांगना बहनें: जो सीमाओं पर तैनात रहकर देश की रक्षा करती हैं। शासन-प्रशासन और सरकार में कार्यरत बहनें: जो अपनी निष्ठा से समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी बहनों का यह त्याग और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share