पार्षदों की निंदा प्रतिक्रिया पर राजेन्द्र चौधरी का पलटवार, पार्षदों की ईमानदारी पर जताया संदेह

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की ओर पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनके ब्यान की निंदा करना ओर अधीक्षण अभियंता से कार्रवाई कराने की मांग पर कड़ा पलटवार किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि जो पार्षद आज उनके ब्यान की निंदा की झूठी साजिश रच रहे है, वह असल में खुद बेइमान ओर भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। उन्होंने पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि यह पार्षद ईमानदारी की प्रतिमूर्ति है, तो यूजर चार्ज के विरोध में यह पार्षद क्यों खड़े नहीं हुए, क्यों इन पार्षदों को घर घर जाकर लोगो के घरों में स्मार्ट मीटर लगवाने पड़ रहे है। ऐसे क्या कारण है कि जब कांग्रेस ने यूजर चार्ज के विरोध में नगर आयुक्त ओर महापौर को चेतावनी दी ओर इस प्रक्रिया को बंद करने की मांग की, तो अचानक इन पार्षदों को अपनी मान मर्यादा आ गई, जबकि उनका प्रदर्शन 17 जुलाई का था, आज यह पार्षद उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव दे रहे है, यह पार्षद स्मार्ट मीटर प्रक्रिया में रिश्वत ले रहे है ओर जनता के साथ धोखा कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक यूजर चार्ज वसूली बंद नहीं होगी, तब तक नगर निगम के खिलाफ आवाज बुलंद रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्षदों ने यूजर चार्ज के विरोध में एक भी आवाज नहीं उठाई जबकि कुछेक पार्षद ही है, जो इसके विरोध में है। यह भी कहा कि कांग्रेस रुड़की शहर को जबरन वसूली का अड्डा नहीं बनने देगी, जबकि अधिकतर पार्षद एजेंसी के कार्यों में भी भारी भरकम कमीशन ले रहे है। पार्षदों को शहर के विकास से कोई लेना देना नहीं है, यह कमीशन तक सीमित हो गए है ओर महापौर व नगर आयुक्त शहर के विकास में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस जल्द ही इन पार्षदों के कारनामे उजागर करेगी। प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरविन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, संजय तोमर उर्फ गुड्डू पूर्व पार्षद, मदनपाल भड़ाना, अजय चौधरी, विकास त्यागी, सुभाष चंद्र शर्मा, लवी त्यागी, इंजी वैभव सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share