लोकप्रिय हरेला पर्व पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने बेलड़ी में महिलाओ के साथ किया पौधारोपण

कलियर। ( आयुष गुप्ता )
उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्व हरेला आज जगह जगह पौधारोपण कर मनाया गया। ओस दौरान लोगो ने हतियाली के संरक्षण ओर संवर्द्धन का संकल्प लिया। इसी कड़ी में आज विधानसभा पीरान कलियर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलडी में हरेला पर्व के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगो ने रोमा सैनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया।
महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति हमारी आस्था एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण प्रदान किया जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों व महिलाओं से आह्वान किया कि आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ और “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प को साकार करें। इस मौके पर बेलड़ी प्रधान लखन सिंह रोड, हेमंत कुमार, सोनिया, सविता, रीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share