मंगलौर। ( आयुष गुप्ता )
मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत बूड़पुर जट्ट गांव के खेत में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची ओर घायल हुए युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नही जा सका।
कैम्प कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर वादी राजेंद्र कुमार पुत्र पुन्ना निवासी मोहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर द्वारा धारा 103(1) 351(2) बीएनएस बनाम रोबिन, अनुज, प्रदुमन द्वारा वादी के पुत्र सौरभ उम्र 24 वर्ष की तमंचा से गोली मारकर हत्या करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया। क्योंकि घटना उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ी थी, जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी द्वारा तत्काल अभियोग से संबंधित अभियुक्तो की गिरफ्तारी/ गहनता से जांच करने हेतु आदेशित किया गया, उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा हत्याकांड के प्रत्येक पहलू पर जांच शुरू की गयी, तो स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके ब्यान दर्ज किए गए। मृतक तथा आरोपी पक्ष के कुछ व्यक्तियों के भी ब्यान दर्ज कर चश्मदीद लोगों से ब्यान लिए। गठित टीम द्वारा 112 को सूचना देने वाले व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो घटना की स्पष्टता नहीं होने और घटना में विरोधाभास होने लगा। जिसमें सामने आया कि मृतक पक्ष तथा आरोपी पक्ष के मध्य पुराने झगड़े को लेकर कोई विवाद था। मृतक सहित अन्य दो साथी, जो ग्राम शकरपुर थाना पुरकाजी के निवासी थे, का झगडा ग्राम शकरपुर उ0प्र में हुआ था तथा 11 जुलाई को वह पुनः झगडा करने के उद्देश से ग्राम मौहम्मदपुर जट्ट से तमंचा लेकर तीन साथियो के साथ ग्राम बूढ़पुर जट स्थित घटना स्थल पर तमंचा खोलकर चैक कर रहे थे, जैसे ही खोल कर चेक किया, तो उक्त तमंचे से गोली फायर हुई ओर सौरभ को जा लगी, जब सौरभ को गोली लगी, तो सभी ने योजना बनाई की हम अनुज, रोबिन व प्रदमुन द्वारा सौरभ को गोली मारने की जानकारी पुलिस को देंगे ओर हत्या के मुकदमें में जेल चले जाएंगे। योजनानुसार इन्होंने सूचना पुलिस को दी कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा सौरभ पर गोली चलाई गई है। दौराने विवेचना सूचना देने वाले घटनास्थल पर मौजूद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर बरामद किया गया, जबकी उपरोक्त घटना सामने आने के पश्चात हत्या की धारा को तरमीम कर गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया, अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुमित पुत्र सुखबीर निवासी शकरपुर थाना पुरकाजी उ0प्र0, डिम्पल पुत्र नाहर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट कोत0 मंगलौर व आशीष पुत्र बिन्दर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट कोत0 मंगलौर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों में अपराधी सुमित का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में निरीक्षक भगवान महर, व0उ0नि0 सुखपाल सिह मान, उ0नि0 आनन्द मेहरा, कानि0 पंकज, सुधीर, रणवीर, रोशन व पप्पू कश्यप शामिल रहे।
पुलिस की जांच में उठा झूठ के पुलिंदे से पर्दा, तीन शातिर गिरफ्तार, तमंचे बरामद









