खेड़ी निवासी जोगेंद्र ने कुंवर प्रणव सिंह के खिलाफ दी तहरीर, भीम आर्मी ने दिया धरना

रुड़की। ( बबलू सैनी )
सोमवार की शाम भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के काफिले ने एक गाड़ी को ओवरटेक किया ओर आगे निकल गई, इसके बाद मंगलवार को पीड़ित पक्ष को पुलिस ने कोतवाली बुलवाया, लेकिन वह नहीं जा सके। तो पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने फोन पर ही व्यक्ति को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी ओर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही जोगेन्द्र नामक व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी ओर पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए जोगेंद्र कुमार पुत्र कालूराम ने बताया कि वह 22 जून को अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। उस समय उसके साथ बहनोई, संजीव कुमार पुत्र सुदेश कुमार, निवासी खेड़ी मुबारिका, खेड़ी जा रहे थे। तभी जेके टायर फैक्ट्री के सामने करीब सात बजे के करीब पीछे से गाड़ी आई ओर हमारी गाड़ी पर हाथ मारते हुए आगे निकल गई। तब वह लोग भी अपनी रिश्तेदारी में चले गए। बाद में मालूम हुआ हुआ कि गाड़ी पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह की है। 23 जून को संजीव के पास कोतवाली से फोन आया कि तुम लोग कोतवाली आओ। लेकिन बाहर होने के कारण वह कोतवाली नहीं पहुंच सके, इस समय संजीव के साथ बीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी खेड़ीकला भी था। इसके बाद संजीव ने अपने फोन से कुंवर प्रणव सिंह को फोन किया ओर बात करना शुरू किया, तो लगभग 35 मिनट की बातचीत में कुंवर प्रणव सिंह ने उसके साथ मां, बहन, की गंदी गंदी गालियां दी गई ओर संजीव के घर गुजर समाज के दस गुंडे भेजकर उसके घर की महिलाओं से बलात्कार करने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। उक्त पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत कर्ता ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने भी भी गुहार लगाई। वही पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने इस ऑडियो को एआई जनरेटिड बताया ओर कहा कि वह कभी भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते, उनके लिए सभी वर्ग सम्माननीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share