भगवानपुर पुलिस ने पकड़े तीन शातिर चोर, 12 मोटरसाइकिल बरामद

भगवानपुर। ( आयुष गुप्ता )
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 03 शातिर वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी के कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वादी मतलूब पुत्र छोटा निवासी ग्राम करौंदी द्वारा 12 मई को अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके – 17 – एफ-4899 चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त 10 जून को वादी अहसान पुत्र कुर्बान निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल यूपी – 11 – बी क्यू -7714 चोरी होने की तहरीर दी गई। उक्त संबंध में भी मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए गए। विगत 05 वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन एवं पूछताछ की गई। पुलिस टीम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों एवं जेलों से सूचनाएं एकत्र की गईं व साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। ब्रहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को UK17F4899 व UP11BQ7714 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी जनपद से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्तों में कुलदीप सैनी पुत्र सतपाल निवासी अम्बेहटी, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), कुलदीप कुमार पुत्र भूल्लन निवासी दादनौर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), मुनव्वर पुत्र बसीर निवासी कुण्डाकला, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) शामिल रहे। जबकि कुलदीप सैनी पर 11 व कुलदीप कुमार दो से तीन मुकदमे पहले ही दर्ज है। पुलिस टीम में निरीक्षक रितेश शाह, व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी, उ0नि0 मुकेश नौटियाल, उ0नि0 आशीष नेगी, उ0नि0 नीरज रावत, उ0नि0 सुनीत दत्त, उ0नि0 बालाराम जोशी, है0का0 गीतम सिंह, का0 सचिन तोमर, का0 रविन्द्र राणा, का0 उवैद, का0 सुशील तोमर, है0का0 निर्मल जोशी, विनय थपलियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share