रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर फिर एक बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध किया और कहा कि वह इस व्यवस्था को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे, वही अन्य लोगों ने भी इस व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।
ज्ञात हो कि रुड़की शहर में विद्युत विभाग की ओर से तेजी के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। शहर के अधिकतर मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लगाए भी जा चुके है, आज इसी कड़ी में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा विजिलेंस टीम के साथ सोत मोहल्ले में पहुंचे, जहां टीम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया, तो स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए ओर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की तथा स्मार्ट मीटर प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया।
वहीं सूचना पाकर क्षेत्रीय पार्षद फजलुर रहमान, टोनी पार्षद के अलावा मोहम्मद मुब्सशिर, आशीष सैनी भी पहुंचे और अधिकारियों से बिना आदेश के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का विरोध किया, उक्त जन प्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया, इसके बाद विरोध बढ़ता देख अधिकारी मौके से चले गए ओर कहा कि वह फिर आयेंगे और स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। वहीं स्थानीय पार्षदों ओर लोगों ने कहा कि वह इस प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करते है और करते रहेंगे। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि आज वह स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सोत मोहल्ले में पहुंचे थे, लेकिन यहां विरोध के चलते स्मार्ट मीटर नहीं लग पाए, जल्द ही पुनः प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सोत मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने का खुला विरोध, स्थानीय लोगों व पार्षदों ने टीम को बैरंग लौटाया









