रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
अपने शरीर, मन और आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखें। उक्त विचार नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय छात्र सेना दल के पर्यावरण पर संगोष्ठी कार्यक्रम कालेज के संस्थापक एवं प्रबन्धक डाॅ0 घनश्याम गुप्ता ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति अगर हर कोई अपनी जवाब देही समझते हुए भागीदारी निभाये, तो वह दिन दूर नहीं जब अपना गांव सुन्दर तथा स्वच्छ होगा। एनसीसी कैप्टन रविन्द्र कुमार ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 84 यू0 के0 बटालियन के कमांडिग आफिसर कर्नल जगदीश अलमिया ने कॉलेज के एन0सी0सी0 कैडटो को पर्यावरण मनाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही 84 यू0के0 बटालियन के ट्रैनिंग कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर की भी विशेष प्रेरणा एवं योगदान रहा। कैप्टन रविन्द्र कुमार ने कहा कि हमें अपने विद्यालय और घरों के आसपास पेड़ पौघे लगाने चाहिये, जिससे हमारा वातावरण स्वच्छ और साफ रहे ताकि हम अनेक बिमारियों से बचे रहे। उन्होंने कैडेटो को भी अपने आसपास ग्रामीणों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, विशाल भाटी, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, बृजपाल, सुन्दर तथा कैडेट्स विपाशा, अंशिका सैनी, अर्पणा, हिमांशी, मीनू रानी, प्रियांशी चैहान, साक्षी, हिमांशी, वसुन्धरा, अंजली, आरती, गौरी, प्रियांशी, सानिया, संगुन, आरूषी, नताशा, सृष्टि, नेहा, ज्योति, दीपा, नेहा, प्रग्यवती, अशदीप, शिखा, मौनी, रीत, रौनक, कसक, तनवी, जिया रानी, कनिष्का, आईशा, वर्तिका मौजूद रहे।
नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ “पर्यावरण संगोष्ठी” का आयोजन









