रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
इकबालपुर चीनी मिल की मालकिन श्रेया साहनी को गुजरात पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब हरिद्वार पुलिस जमीन की धोखाधड़ी के मामले में श्रेया साहनी से पूछताछ करेगी। इस संबंध में जल्द कानूनी कारवाई शुरू की जाएगी।
जैसी ही दिल्ली में मिल मालकिन की गिरफ्तारी की भनक किसानों को लगी, तो हरिद्वार जिले में हड़कंप मच गया, किसानों ने कहा कि अब उनके भुगतान का क्या होगा। हालांकि पुलिस शुरुआत में बताती रही कि इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। बाद में एसएसपी हरिद्वार ने गुजरात पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में झबरेड़ा पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। इकबालपुर चौकी इंचार्ज मामले की विवेचना कर रहे हैं। उनको पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। जल्द ही झबरेड़ा पुलिस गुजरात जाएगी। ज्ञात हो मिल मालकिन श्रेया साहनी समेत कई के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।








