रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
खानपुर रेंज में लकड़ी तस्करों का आतंक फैला हुआ है। देर रात्रि मुजाहिदपुर सत्तीवाला में तस्करों ने सागौन के पेड़ों पर आरिया चलाकर उन्हें ठिकाने लगा दिया। जबकि वन विभाग की टीम रातभर रखवाली करती रह गई।
बताया गया है कि खानपुर रेंज के मुजाहिदपुर सत्तीवाला क्षेत्र में रात्रि के समय तस्करों ने सागौन के कीमती पेड़ काट लिए। जिनसे पर्यावरण को बड़ा नुकसना पहुंचा है। रात्रि के समय लकड़ी माफियाओं ने सागवान के पेड़ों पर आरी चलाकर उनका कटान कर लिया ओर वन विभाग की टीम सिर्फ रखवाली तक सीमित रह गई।
वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है देर रात सूचना मिली कि सागौन के हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची ओर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने यह भी कहा कि अवैध कटान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार खेत मालिक के बिना ही अज्ञात तस्करों ने कारण 7 पेड़ो को ठिकाने लगा दिया, अब खेत मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, जबकि वन विभाग भी केस काटने की तैयारी में है।
खानपुर रेंज क्षेत्र के मजाहिदपुर सतिवाला के जंगल से तस्करो ने काटे सागौन के कीमती पेड़, मचा हड़कंप








