रुड़की। ( बबलू सैनी )
भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम अली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने से रोड यूनियन को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के सामने अपनी बात रखी और कहा कि यूनियन के अंदर वह पिछले 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं, लेकिन पिछले काफी समय से यूनियन में अंदर खाने जो चल रहा है, वह कतई ठीक नहीं है। अपनी नजर अंदाजी से परेशान होकर उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह को सौंप दिया और कहा कि जिस संगठन में वह अभी तक रहे, यह संगठन और ऊंचाइयों तक जाए और किसानों की इसी प्रकार सेवा करता रहे। इसके लिए उन्होंने अल्लाह से दुआ की।
ज्ञात रहे कि मोहम्मद नाजिम खाताखेड़ी गांव के रहने वाले हैं तथा समाज के साथ ही अन्य वर्गों में भी उनकी अच्छी पकड़ रखते है और बेहद मृदुभाषी, ईमानदार व अच्छी छवि के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा किसान और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया और उसका निराकरण भी कराया। उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र क्यों दिया? इसके बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई।
माना जा रहा है कि यूनियन में उनकी अनदेखी की जा रही थी और इसी से नाराज होकर उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया। जबकि किसानों के कई अन्य संगठन उन्हें अपने संगठन में लाने के लिए न्योता दे रहे हैं, बहरहाल कुछ भी हो, वास्तव में मोहम्मद नाजिम रोड यूनियन के एक मजबूत व्यक्ति थे और उनके यूनियन छोड़ने से पदम रोड यूनियन को बड़ा झटका लगा है। इसकी भरपाई होना नामुमकिन है।
भाकियू रोड गुट को फिर लगा झटका, जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने दिया इस्तीफा









