वार्ड-17 के अधूरे विकास को पूरा करेंगे संजय चौधरी उर्फ गुड्डू, राजेन्द्र चौधरी व सचिन ने किया कार्यालय का उद्घाटन

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
कार्यालय उद्घाटन समारोह के क्रम में आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व सचिन गुप्ता ने आज वार्ड नंबर-17 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय चौधरी उर्फ गुड्डू के कार्यालय का उद्घाटन किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की के सतत विकास के लिए पूजा गुप्ता जरूरी है और वार्ड नंबर-17 की तरक्की के लिए संजय गुड्डू जरूरी है। क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी सच्चे समाज सेवी हैं। वहीं सचिन गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी और रुड़की के विकास को आगे लेकर जाएंगी। अतिथियों ने कहा कि संजय चौधरी उर्फ गुड्डू नेक इंसान ओर ईमानदार छवि के व्यक्ति है, वह पूर्व में भी पार्षद के रूप में वार्डवासियों की सेवा कर चुके है। लेकिन निवर्तमान पार्षदों ने सिर्फ दिखावे तक विकास को सीमित रखा। उन्हें जनता ने मौका दिया तो वार्ड में पूर्व की भांति चहुमुंखी विकास होगा। वहीं प्रत्याशी संजय चौधरी उर्फ गुड्डू ने कहा कि नगर के विकास को कांग्रेस के साथ ही आगे बढ़ाया जा सकता है। चूंकि, भाजपा ने सिर्फ अपने लोगों का विकास किया, उन्हें जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नही है। इसलिए मेयर पद पर पूजा गुप्ता व पार्षद के पद पर संजय चौधरी उर्फ गुड्डू को भारी मतों से विजयी बनाये। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share