संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व अन्य सामग्री बरामद, तस्कर फरार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड, गढ़वाल परिक्षेत्र, हरिद्वार व कोतवाली गंगनहर की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सोहलपुर गाड़ा स्थित खेत में औचक दबिश दी, तो मौके से 03 आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके से गोवंशीय पशु का 01 कटा सिर, खाल मय, गोवंशीय पशु के खुर, 02 कुल्हाड़ी, 01 लकड़ी का गुटका, 01 प्लास्टिक पल्ली, 01 प्लास्टिक का खाली कट्टा तथा 500 ग्राम पैकिंग पॉलीथिन बरामद कर स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया। जिनके द्वारा मौके से बरामदा मांस एवं खाल में से सैंपल लिए गए शेष गौमांस, खाल, खुरों इत्यादि को मौके पर ही गहरा गड्ढा खोदकर उचित अम्लीय छिड़काव कर पशु चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशन में नष्ट किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंग नहर पर मुकदमा अपराध संख्या 68/24 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कराया गया। मौके से फरार आरोपियों को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share