रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) रुड़की में आज कांग्रेसियों द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं जिलाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी ने कहा कि आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर वह सभी देश व प्रदेश के युवाओं से अपील करते हैं कि शहीद भगत सिंह जी की तरह अपने अंदर देश के प्रति जज्बा रखें, देश सेवा का भाव रखें और राष्ट्रभक्ति का भाव रखें। वहीं उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी देश की सीमाएं प्राथमिकता थी। गिरती अर्थव्यवस्था प्राथमिकता थी और पेट्रोल डीजल के बढ़ते भाव प्राथमिकता थी। लेकिन केंद्र सरकार स्टंटबाज सरकार है। कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। वहीं ब्लाॅक अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि देश में भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग रहते हैं और वर्तमान सरकार ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की एकता में भेदभाव पैदा करने का प्रयास किया। परंतु हम सभी को एकजुट होकर देश के प्रति समर्पित रहना है। वहीं देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर एनएसयूआई रुड़की द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी, आशीष चैधरी जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, ब्लाॅक अध्यक्ष नीरज सैनी, नीरज अग्रवाल, अजय चैधरी, पवन सिंह प्रधान, देवांश चैधरी, अरिजीत सैनी, वंश वर्मा, मुकुल प्रधान, अभिषेक चैधरी, देव चैधरी, कुणाल पंडित, कार्तिक त्यागी, अजय पंवार, नकुल रोड आदि एनएसयूआई के अनेकांे कार्यकर्ता मौजूद रहे।