Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / विद्या विकासिनी डिग्री कॉलेज गुरुकुल में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

विद्या विकासिनी डिग्री कॉलेज गुरुकुल में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज विद्या विकासिनी डिग्री काॅलेज गुरूकुल नारसन में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें छात्र-छात्राआं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। काॅलेज प्रबन्धक सतीश सालार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर युवाओं को चलना चाहिए। उन्होंने कह था कि ‘उठो, जागो और तब तक न रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्ति न हो जाये। प्रबन्धक सतीश सालार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को उनकी जीवनी जयंती पर सादर नमन, उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता हैं। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, उतनी ही बड़ी जीत होगी। उनका यह संदेश अपार उर्जा के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें प्रेरित करता हैं। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। छात्र-छात्राओं में छाया चैधरी, वैशाली, मुकर्रम, आशु, शुभम, अभिषेक, सागर, अंशु ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सोनिया, प्रीति, हिमांशु, नेहा, रुकैया, धर्मेन्द्र, योेगेश त्यागी, वीर सिंह, रुबी, विपिन, संजीव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share