मेयर गौरव गोयल ने सफाई कर्मियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए मेयर गौरव गोयल ने निगम के सफाई कर्मियों के साथ बीटी गंज एवं मुख्य बाजार की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रातः कालीन मेयर गौरव गोयल ने मेन बाजार की सड़कों तथा नालियों की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से कराई। बीटी गंज की नालियां बड़ी मात्रा में पाॅलिथीन से अटी पाई गई, जिस कारण से नालियां चैक हो गई, जिनकी सफाई को लेकर निगम के सफाई कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। मेयर गौरव गोयल ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस भी दुकानों के बाहर नालियों में पाॅलिथीन जमा पाई जाएगी, उनका निगम द्वारा चालान काटा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ निगम द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी, जो पाॅलिथीन तथा अन्य कचरे को दुकानों के बाहर नाली में पफेंक देते हैं, वहीं उन्होंने कहा कि बुध बंदी के दिन आवश्यक को छोड़कर नगर के बाजार की कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी। पूर्ण रूप से बाजार की बुध बंदी का पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद अनूप राणा, चंद्र चारु तथा सफाई निरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share