Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / रामनगर में विवादित भूमि पर हरे पेड काटने की शिकायत, लोगों ने की नगर आयुक्त को शिकायत

रामनगर में विवादित भूमि पर हरे पेड काटने की शिकायत, लोगों ने की नगर आयुक्त को शिकायत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) रामनगर गली नं. 14 में विवादित भूमि पर दीवार तोड़कर उसमें लगाये गये लाखों रुपये कीमत के हरे पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया। मामले की शिकायत क्षेत्रीय निवासी विशाल भारद्वाज ने एचआरडीए एवं निगम अधिकारियों से की, वहीं नगर आयुक्त मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।
रुड़की के रामनगर स्थित गली नं. 14 में एक भूमि हैं, जिसमें 2016 में किये जा रहे निर्माण को नगर निगम ने अपनी भूमि बताते हुए कार्य रुकवा दिया था। तत्कालीन मेयर यशपाल राणा ने मामले में नगर निगम की भूमि पर कब्जाने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया थ। वहीं उसके बाद भी इस भूमि पर निर्माण का प्रयास होता रहा। क्षेत्रीय निवासी विशाल ने इससे पूर्व भी इस सम्पत्ति को लेकर पत्रकार वार्ता की थी। भारद्वाज ने बताया कि रुड़की नगर निगम के द्वारा गली नं. 14 में विवादित संपित्त का मामला चला आ रहा हैं। चोरी-चुपके से निर्माण करने की भी शिकायत की गई। परंतु उन्होंने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। साथ ही इसकी शिकायत संबंधित विभाग को अधिकारियों से भी की थी। उन्होंने बताया कि आज फिर से विवादित भूमि की दीवार गिराकर उसके अंदर लगे लाखों रुपये कीमत के हरे पेड़ काट दिये गये। इस संबंध में अपने आपको भूमि का स्वामी बताने वाले लोगों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि प्लाट की दीवार गिर गई थी, जिसका निर्माण करवाया गया था और प्लाट के अंदर जो पत्ते झड़ गये थे, उन्हें वहां से हटवाया गया था। किसी भी प्रकार का कोई निर्माण नहीं करवाया जा रहा है और न ही कोई हरे पेड़ वहां से काटे गये हैं। इस मामले में नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने जानकारी दी कि बताया कि इस प्रकार की उन्हें जानकारी नहीं हैं। जानकारी के बाद मामले की जांच करवाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share