Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / रा.उ.मा.वि. बिझौली में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत किया गया बच्चों को जागरूक

रा.उ.मा.वि. बिझौली में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत किया गया बच्चों को जागरूक

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) रा.उ.मा.वि. बिझौली में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पर्यटक अधिकारी हरिद्वार सुरेश सिंह यादव ने विद्यालय परिवार को यातायात के नियमों, सड़क सुरक्षा के उपायों तथा अन्य सावधानियांे के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर चयनित विद्यार्थियों  जिन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित विषय पर केंद्रित विषय स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, उन्हें शिक्षक अशोक पाल सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक अशोक पाल सिंह ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही के करण अनेक लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसीलिए हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियम जानकर उनको अमल में लाना चाहिए। ताकि दुर्घटना को होने से रोका जा सके। इस दौरान उन्होंने भी बच्चों को यातायात के नियम बताये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक डाॅ. कमलकांत बरवा ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नीरज कुमार नैथानी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share