Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि व सरदार पटेल को जयंती पर किया नमन

कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि व सरदार पटेल को जयंती पर किया नमन

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) आज कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को जन-जन तक पहंुचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजसेवी व कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने भारत को दुनिया में नया मुकाम दिलाया। पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनाने का श्रेय भी उन्हें जाता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज चीन भारत के अंदर पहंुच रहा हैं, जबकि इन्दिरा गांधी के समय में चीन को मुंह की खानी पड़ी थी।

साथ ही उन्होने कहा कि स्व. इन्दिरा गांधी आयरन लेडी के नाम से जानी जाती हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आज देश गलत हाथों में हैं और भाजपा नफरत की राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। आगामी लोकसभा में भाजपा का देश से सूपड़ा साफ हो जायेगा। वहीं पूर्व मंत्री राम सिंह सेनी ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी, गोपाल नारसन, हेमेन्द्र चैधरी, सुशील कश्यप, रीतू कंडियाल, गौरव कुमार, रईस अहमउ, भूपेन्द्र दीवान, पंकज सोनकर, उम्मेद गाजी, जसविंदर सिंह एडवोकेट, भूषण त्यागी, पंकज सिंघल, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, सरदार कुलदीप सिंह आदि ने महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share