चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, माखनचोर टीम ने फोड़ी दही-हांडी

रुड़की। ( बबलू सैनी )
चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामनगर रुड़की में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियां बड़ी ही मनमोहक लग रही थी। छोटे-छोटे बच्चे राधा- कृष्ण का रूप धारण करके आए, जिन्हें देखकर स्कूल स्टाफ व प्रबंधन ने दांतो तले अंगुली दबा ली। बाद में दही हांडी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे कृष्ण और ग्वालो का वेश धारण करके आए, जिनको तीन टीमों में बांटा गया। प्रथम माखन चोर, द्वितीय नंद किशोर और तृतीय गोपाला। दही हांडी में बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, गोविंदा आला रे आला के, उद्घोष से सारा वातावरण कृष्णमय हो गया। तीनों टीमों ने उत्साह दिखाते हुए मटकी को तोड़ने का प्रयास किया और अंत में माखन चोर टीम प्रथम स्थान पर आई। द्वितीय स्थान पर गोपाला टीम रही। प्रथम आने वाली टीम को 1100/- रुपए और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 550/- रुपए का नकद इनाम दिया गया। उसके बाद कान्हा जी को माखन मिश्री और नीम की कोपलों का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक अभिषेक चंद्रा व प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विजय टीम को बधाई दी और समस्त बच्चों के साथ-साथ शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी जन्माष्टमी की बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share