कीटनाशक ऑनलाइन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का हुआ मुकदमा, कृषि अधिकारी ने फैक्ट्री पर की छापेमारी

झबरेड़ा। ( बबलू सैनी )  पुलिस ने सुसाडी निवासी एक फैक्ट्री पर गलत तरीके से कीटनाशक ऑनलाइन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य कृषि अधिकारी ने फैक्ट्री पर जांच होने तक ताला जड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृषि अधिकारी विजय देवराडी ने झबरेड़ा थाना मंे दी तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के सुसाडी गांव में पेस्टीसाइड बनाने की एक फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप है कि वह लोगों से ऑनलाईन कीट नाशक बेचने की बात करता है। कीटनाशक के चक्कर में वह भोले -भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना रहा था। किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम को सुसाडी गांव में  स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। मुख्य कृषि अधिकारी ने फैक्ट्री में मिली कीटनाशक आदि दवाइयों के सैंपल लिए और जरूरी कागजात भी खंगाले। फैक्ट्री की गति विधियों की जांच करने तक कृषि अधिकारी ने फैक्ट्री पर ताला लगा दिया। ज्ञात हो कि पिछले साल भी सुसाडी गांव के समीप गोकुलपुर गांव के पास एक नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री पर भी छापा मारा गया था। फैक्ट्री में नामी कंपनियों की पेस्टीसाइड आदि पकड़े गए थे। नकली कीटनाशक इकबालपुर, तेज्जूपुर, रुड़की व झबरेड़ा आदि पर आपूर्ति करने का रिकॉर्ड भी अधिकारियो ने बरामद किया था। रिकॉर्ड के मुताबिक इकबालपुर के नामचीन दुकानदारो के यहां भी कृषि विभागीय अधिकारियो ने छापे मारे थे। कार्रवाई के भय से इकबालपुर में कुछ दुकानदारांे ने कई दिन तक दुकानें बंद कर स्वयं रफूचक्कर हो गए थे। झबरेड़ा क्षेत्र में कीटनाश्क में धोखाधड़ी को लेकर यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share