रुड़की के नेहरू स्टेडियम में हुआ शहीद सम्मान यात्रा का समापन, उत्तराखंड वीरों का प्रदेश बोले गणेश जोशी

रुड़की। शहीद सम्मान यात्रा के तहत रुड़की के नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों के लिए जो सराहनीय काम किया हैं। उसे भुलाया नहीं जा सकता। उत्तराखण्ड के अन्दर सैन्य धाम बनने जा रहा हैं। गणेश जोशी ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय सेना का लोहा माना जाता हैं।

उत्तराखण्ड वीरों का प्रदेश हैं। देश की हर जंग में उत्तराखण्ड के अमर बलिदानी सैनिकों ने अपना सर्वस्त्र न्यौछावर किया हैं। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से शुरू हुई सैनिक सम्मान यात्रा का यह अन्तिम चरण हैं। इसका समापन रुड़की में हुआ और इसकी पहचान भी सैनिक शहर के रुप में होती हैं। इस दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों को भी काबिना मंत्री गणेश जोशी व विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शहीद सैनिक सम्मान यात्रा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चन्द्रा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधू, पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, कर्नल एमपी सिंह, चेयरमैन बृजेश त्यागी, बुद्धि सिंह राणा, नवीन जैन, गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा, योगेश सिंघल, दीपक पांडे, गौरव त्यागी, कमल सैनी, सुशील त्यागी, पंकज नंदा, धर्मवीर शर्मा, पार्षद हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share